वात्सल्य विद्यास्थली में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया, बच्चे बने स्वतंत्रता सेनानी

Independence Day celebrated at Vatsalya Vidyasthali

खरगोन 15 अगस्त, खरगोन चमेली की बाड़ी में स्थित वात्सल्य विद्यास्थली ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एक धूमधाम से समारोह आयोजित किया। स्कूल में झंडा वंदन के साथ राष्ट्रगान गाया गया | स्कूल में आज सब बच्चे बहुत ही उत्साहित थे |

यह देश का 77वां स्वतंत्रता दिवस है। समारोह के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा का फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का  आयोजन किया गया | सब बच्चे अलग-अलग स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा और उनकी रोल में दिखे l

इस समारोह के माध्यम से बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया, और इसका लाइव प्रसारण भी YouTube चैनल के माध्यम से किया गया। समारोह के अंत में, स्कूल फैंसी ड्रेस में भाग लेने वाले बच्चों को उनके पहनावे और डायलॉग्स के आधार पर पुरस्कृत किया गया।

मुख्य अतिथियों में कीर्ति जैन और मोना अग्रवाल शामिल थे जिन्होंने वात्सल्य विद्यास्थली के स्वतंत्रता दिवस समारोह को और भी उत्कृष्ट बनाने में योगदान किया। समारोह के अंतिम चरण में विभिन्न कक्षाओं के बच्चों को उनके विशेष प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कृत किया गया साथ  ही उनकी मेहनत और उत्कृष्टता का सम्मान किया गया।

प्ले क्लास में पहला पुरस्कार आरोही जैन को मिला जबकि दूसरा पुरस्कार ऋध्वि महाजन के नाम रहा।

नर्सरी कक्षा में पहला स्थान निशिव वर्मा को मिला, जिन्होंने भगत सिंह की भूमिका निभाई, और दूसरा स्थान नमस्वी महाजन को मिला, जिन्होंने भारत माता की भूमिका अदा की।

LKG में पहला स्थान अवीराज सिंह मंडलोई को मिला, जिन्होंने महात्मा गांधी की भूमिका निभाई, और दूसरा स्थान ग्रंथ जैन को मिला, जिन्होंने एक एस्ट्रोनॉट की भूमिका अदा की।

UKG में पहला स्थान तीर्थ जैन को मिला, और दूसरा स्थान किमाया यादव को मिला, जिन्होंने रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका निभाई। 1st कक्षा में वेद महाजन को पहला पुरस्कार मिला, जिन्होंने पंडित नेहरू की भूमिका निभाई। इसके साथ ही गौरंग महाजन को दूसरे पुरस्कार से सम्मानित किया गया l

One Comment on “वात्सल्य विद्यास्थली में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया, बच्चे बने स्वतंत्रता सेनानी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *